वो बड़े brands जिनमें SRK billboards पर होते हैं और 20-crore व IPL ads होते हैं? जब हम अपने products की branding शुरू करते हैं, तो हमें डर लगता है — हमारा पूरे साल का marketing budget शायद उनके makeup artist की fee भी cover न करे।
लेकिन एक बात जो वो आपको कभी नहीं बताते: पैसे से views ख़रीदे जा सकते हैं। विश्वास नहीं।
तो, branding को सौ करोड़ों की ज़रूरत नहीं है।
और 2026 के India में, हमें दिल जीतना चाहिए। हमें war की ज़रूरत नहीं है। हमें बस उनसे faster, funnier और कहीं ज़्यादा real होने की ज़रूरत है। ताकि लोग सिर्फ़ हमारा brand देखें नहीं, बल्कि हमारे brand पर trust भी करें। हमारे brand और products के साथ एक connection feel करें।
इसीलिए हर strong startup brand की शुरुआत product से नहीं, purpose से होती है।
यहाँ कुछ points हैं जिनसे founders असल में branding कर रहे हैं।
Products मत बेचो, Story बेचो
- Products मत बेचो, logo की problems का solution बेचो, उनसे relate करके, story बेचो।
- Big companies annual reports जैसी sound करती हैं। आप ऐसे sound कीजिए जैसे local train में उनके बग़ल में बैठा इंसान।
- वो app जो आपने अपने hostel में रात 3 बजे code किया क्योंकि आपकी दादी online medicine order नहीं कर पा रही थीं?
- वो 8 महीने जो आपने 1BHK में यह पता लगाने में बिताए कि dosa batter के packets हमेशा क्यों leak होते हैं?
- हम एक ऐसा देश हैं जिसने Chak De India और Lunchbox के लिए तालियाँ बजाईं। जब आप अपना messy “why” share करते हैं, तो लोग सिर्फ़ ख़रीदते नहीं, वो आपके लिए root करते हैं।
- Features तो competitors भी copy कर सकते हैं, पर story copy करना आसान नहीं है।
- और जब लोग आपकी कहानी से connect कर लेते हैं, तो naturally उनका अगला सवाल होता है — “इस brand के पीछे लोग कौन हैं?”
Insta को अपनी गली की दुकान समझो
- आपको camera और 10 लोगों की crew की ज़रूरत नहीं है। आपको अपना phone और ज़रा भी शर्म न होना चाहिए।
- Packing process को aesthetic तरीक़े से film कीजिए, वो shot जहाँ आपके delivery boxes गिरते हैं, maggi break record कीजिए, अलग-अलग angles से shot लीजिए, अच्छा background बनाइए और उस reel में अच्छा sound डालिए और बस post कर दीजिए।
- रोज़ दिखना > एक दिन के 10-लाख के ad पर ख़र्च करना।
- और दूसरी बात — “perfect” ads boring होते हैं। लोग चीज़ें तब ख़रीदते हैं जब वे relate करते हैं जैसे “अरे ये तो हम जैसा है”, और यही अब viral होता है। आज के social media world में perfect दिखना impressive नहीं है। Real दिखना memorable है।
- और जब trust build होना शुरू होता है, तब marketing थोड़ी easy लगने लगती है।
- और जब लोग brand के पीछे के चेहरे पर trust करते हैं, तो recommendations advertisements से ज़्यादा मेहनत करने लगती हैं।
Celebrity छोड़ो, मोहल्ले के influencers पकड़ो
- एक Virat Kohli post = आपके startup की क़ब्र। और सच कहें तो हम सब अब जानते हैं, वो आपका 299 रुपये का skincare या कोई और चीज़ इस्तेमाल नहीं कर रहे। या बड़े Chef और CA।
- लेकिन जब influencers, 12k followers वाला छोटा chef। उनकी audience उन पर college senior की तरह trust करती है। वे बेहतर collab करेंगे, celebrity की 1/50 fee charge करेंगे और सच में comments का reply देंगे।
- 20 micro-influencers > 1 unresponsive superstar।
- लोगों की attention ख़रीदी जा सकती है, पर trust कमाना पड़ता है।
- इसीलिए सबसे smart startups customer lists नहीं बनाते। वे communities बनाते हैं।
Customer नहीं, रिश्तेदार बनाओ
Big brands के पास “support tickets” हैं, पर आपके पास WhatsApp है।
एक channel बनाइए और अपने brand से related कुछ funny content post कीजिए और हर comment का reply 2 मिनट-10 मिनट में दीजिए, दो दिन में नहीं, और DM में “thanks bro” जैसा message भेजिए और उसके साथ एक meme भेजिए। पहले 100 customers के नाम याद रखिए और उनके birthday पर उनके नाम के साथ coupon भेजिए।
क्योंकि India में highway के billboard से ज़्यादा लोगों की group chats effective होती हैं। जब आप लोगों को family जैसा feel कराते हैं, तो वे आपकी marketing free में करेंगे। boAt और Mamaearth ऐसे ही शुरू हुए, एक-एक happy customer के साथ। जब customers insider जैसा feel करते हैं, तो वे customer की तरह act करना बंद कर देते हैं।
Word-of-mouth powerful है, पर अगर आप रोज़ नए customers तक पहुँचना चाहते हैं, तो आपको discoverable होना पड़ेगा। यह quality और looks पर भी depend करता है।
Budget कम है, taste कम नहीं होना चाहिए
- Budget कम है, taste कम नहीं होना चाहिए, ऐसा feel कराने की कोशिश कीजिए कि expensive है।
- एक color palette चुनिए। और सिर्फ़ दो fonts।
- एक tone, जैसे “Dilli Sarcastic” या “South Bombay Chill”। और फिर invoice हो या Insta story या कोई post, सब एक family जैसे दिखने चाहिए। और यह ज़रूरी है कि आप consistent रहें।
- “Consistent” expensive दिखता है और “confused” cheap दिखता है।
- आपका brand सिर्फ़ expensive न दिखे बल्कि याद भी रखा जाए।
- और जब story, trust, visibility और consistency एक साथ आते हैं, तब brand सिर्फ़ grow नहीं करता, brand stick करता है।
Last
- उनके पास करोड़ हैं पर हमारे पास craziness, speed और एक ऐसा इंसान है जिससे लोग सच में बात कर सकते हैं। 2026 में ads brands नहीं बनाते, trust बनाता है, conversation बनाती है, community बनाती है। तो, Giants को copy करना बंद कीजिए। उन्हें आपको copy करने पर मजबूर कीजिए।
- उनके पास पैसा है, आपके पास वो है जो customer को चाहिए — एक person जिससे लोग बात कर सकते हैं।
- Branding पैसे पर depend नहीं करती, यह courage और passion पर भी depend करती है।
अपने brand की marketing और branding के लिए इन चीज़ों पर काम कीजिए। ये सिर्फ़ कुछ facts नहीं हैं, ये कुछ steps हैं जो आज के market में आपके products को brand बना सकते हैं।