यहाँ हम freelancers के लिए best tools (free + paid list) की बात कर रहे हैं।
Freelancer क्या होता है?
Freelancer एक self-employed होता है जो multiple clients को contractual या project basis पर services provide करता है। ये एक company के लिए full-time employed का काम नहीं करते। Freelancer का ख़ुद का time होता है और अपने clients ख़ुद choose करते हैं और उनको manage भी ख़ुद करते हैं।
उन्हें tools की ज़रूरत क्यों होती है
Freelancer को tool की ज़रूरत इसलिए होती है क्योंकि वो सब कुछ ख़ुद ही manage करते हैं। Freelancing tool काम को easy करता है जिससे वो अपना काम deadline से पहले और अच्छी तरीक़े से कर सकते हैं। Freelancing tools की कुछ categories हैं जो freelancer को client से communicate करने में, content writing लिखने में वग़ैरह help करती हैं।
कुछ tools ऐसे हैं जिनके free और paid plans हैं जो freelancer का काम आसान बनाने में help करते हैं। वो tools उन दोनों तरह के freelancers की help करते हैं जो beginners हैं और जिन्हें advance features चाहिए।
1Zoom
Zoom tool freelancer को clients से communicate करने में help करता है, ये tool video conferencing meeting manage करने में help करता है। Zoom कुछ features provide करता है जो freelancer को अपनी presentation clients के सामने present करने में help करते हैं। Zoom document share, screen sharing, whiteboard और meeting record जैसे features provide करता है। Zoom meeting browser और app के through easily join कर सकते हैं।
Free plan: meeting की time limit 40 minute की होती है और कुछ features भी होते हैं। Paid plan: meeting की time limit को extend करने का plan होता है।
2Apploye
Apploye एक time-tracking tool है जो freelancer के project में लगने वाले time को analyse करने में help करता है। इससे freelancer अपने billing hours को calculate कर सकता है, जिससे पता चलता है कि किस client के project में कितना time लगा है। इससे client भी working hours को check कर सकता है। Freelancer के लिए benefit है कि वो अपने हर project की time tracking करके अपनी income calculate कर सकता है।
Free plan: time tracking, attendance & leaves, project, unlimited task, payroll जैसे बहुत से features मिलते हैं। Paid plan: free plan के साथ कुछ extra features मिल जाते हैं जो plan के according होते हैं।
3Asana
Asana एक project management tool है जो freelancer को multiple projects track करने में help करता है। ये tool एक project को tasks में divide करता है और progress check करता है और deadline से पहले पूरा करने में help करता है। इस tool में 100+ tools integrate होते हैं। ये tool individual और team दोनों में useful है।
Free plan: सिर्फ़ individual 2 ही users इस्तेमाल कर सकते हैं, जो beginner के लिए अच्छा है। Paid plan: free plan के features के साथ कुछ extra features भी (plan के according) जिससे productivity को effectively track करने में help मिलती है, जैसे time tracking, reporting वग़ैरह।
4Canva
Canva templates provide करता है जिनमें हम अपने text, color और image को अपने according adjust कर सकते हैं। Canva हर type के design provide करता है। Canva उन freelancers के लिए helpful है जिनके पास designing skill नहीं होती। वो Canva की help से proposal, graphic और presentation easily और कम time में ready कर सकते हैं।
Free plan: 1 brand kit मिलती है और 10 members के साथ collaborate। Paid plan: free plan features के साथ premium version templates भी मिलते हैं।
5Calendly
Calendly appointment schedule tool है जो client के साथ meeting schedule करने में help करता है। Calendly tool बिना client को email भेजे, उनकी और freelancer की availability के according meeting schedule करने में help करता है। इस tool में freelancer अपनी availability और appointment की details बताता है, उसके बाद client उसके according अपना time select कर सकता है। ये tool meeting का reminder भी देता है, clients को भी और freelancer को भी।
Free plan: 1 event type और unlimited booking भी कर सकते हैं। Paid plan: free plan के साथ plan के according कुछ extra features भी मिल जाते हैं।
6Toggl Track
Toggl Track time-tracking tool है जो freelancer को एक time में multiple clients के projects manage करने में help करता है। Toggl Track tool help करता है कि freelancer ने एक project में कितना time spend किया है। इस tool से time track करना easy हो जाता है, जिससे हम एक click में अपनी time tracking को pause या stop कर सकते हैं। ये tool daily timeline show करता है।
Free plan: 5 users, basic reports, project organization जैसे features होते हैं। Paid plan: free plan के साथ plan के according कुछ additional features मिल जाते हैं जिससे time tracking report में काफ़ी help हो जाती है।
7Grammarly
Grammarly writing tool है जो freelancer को content efficiently लिखने में help करता है। Grammarly tool आपके content को mistake-free बनाने में, आपके content को easy to readable ready करने में और grammar check करने में help करता है। ये आपकी writing skill को भी improve करने में help करता है। ये AI detector भी provide करता है जिससे आपका content AI-free हो।
Free plan: beginner के लिए है, इसमें ज़्यादा features provide नहीं होते। Paid plan: free plan के साथ और extra features मिलते हैं।
8Loom
Loom tool client से communicate करने में help करता है। Loom tool में client से meeting schedule करने की ज़रूरत नहीं होती। इसमें project और काम से related जो भी बात client को बतानी होती है वो हम Loom के through video बनाकर client तक भेज देते हैं। इसमें website और clients के work से related काम हम screen sharing के through show कर सकते हैं, और work से related जो भी changes या updates होते हैं उसको record करके client को send कर सकते हैं। इसमें हमें time की problem नहीं होती। Clients को email send करके meeting confirmation करने में help करता है।
Free plan: beginner के लिए होता है, इसमें कुछ features provide होते हैं पर वो limited ही होते हैं। Paid plan: multiple plans होते हैं जो plan के according extra features add करते हैं जिससे आपका video record और अच्छा बनता है।
9QuickBooks
QuickBooks accounting और financial software है जो start-ups, small business और freelancers को target करता है, जो freelancer या किसी business के financial transactions को track करता है। Freelancer इस tool से payment receive करना, expenses, taxes handle करना और invoice बनाने में help लेता है। ये आपकी income और expenses को automatically आपके bank account से credit और debit करता है और invoice generate करता है और automatically client को reminder देता है। ये tool financial report ready करने में भी help करता है।
Free plan: income और expenses, basic invoice, simple profit और loss report बनती है। Paid plan: starting paid plan में 1 user ही access कर सकता है, income और expenses, invoice जैसे features मिल जाते हैं। दूसरे plans में users का access बढ़ जाता है और features मिल जाते हैं।
10Google Drive
Google Drive एक cloud-based file storage और synchronization service है जो Google देता है। Google Drive file को securely store करके रखता है और इसको easily किसी भी device में देख सकते हैं। Freelancer इसमें अपनी project से related files को store कर सकते हैं और अपने सारे projects को अच्छे से manage करके रख सकते हैं। Freelancer easily file को अपने employee और client के साथ share कर सकता है।
Free plan: हर Google account user को 15 GB storage free मिलता है। Paid plan: आप अपना storage upgrade कर सकते हैं।
11Buffer
Buffer social media management tool है। Buffer tool सारे social media accounts को एक ही dashboard में show कराता है। Buffer tool से हम एक ही जगह से सारे accounts manage कर सकते हैं। Buffer कुछ features provide करता है जिससे अपने post को create करके एक schedule time पर set करके रख सकते हैं और Buffer इसे automatically set किए हुए time पर send कर देता है। आपके performance को, आपकी progress को check करने में भी help करता है। एक ही जगह से हम अपने सारे posts, videos को check कर सकते हैं, उनके comments और views को देख सकते हैं।
Free plan: 3 social channels और limited posts per channel ही इस्तेमाल कर सकते हैं। Paid plan: team और agency के according plans मिल जाते हैं जिनमें unlimited schedule timing जैसे features मिल जाते हैं।
12DeepL
DeepL एक advance AI-powered language tool है जो freelancer को अपने काम को उन clients को बताने में help करता है जिन्हें local या English language समझ नहीं आती। तो ये tool meeting के time आपकी language को translate करके client की language में convert करता है। DeepL document लिखने या project के content को clients की language में convert कर देता है, जिससे freelancer को अपने clients से communicate करने में easy होता है।
Free: free trial provide करता है जो 30 दिन के लिए valid होता है। Paid plan: 3 file translation per month, 1 saved translation file, full-page translation और कुछ extra features मिलते हैं जो plan के according provide किए जाते हैं।
Freelancer के लिए काम को easy और efficient बनाने के लिए right tool बहुत help करता है। Free plan tools उन freelancers के लिए हैं जो अभी beginner हैं; paid plan advance features provide करता है जिससे freelancer अपने projects को effectively पूरा कर सकते हैं।