AI अपने आप में ही एक अलग दुनिया है। इसे आप calculator की तरह समझ सकते हैं — जो आपकी calculations को fast करने में सहायता करता है। Digital Marketing में इसका एक अहम role है।

यह Digital Marketing की उन सभी मुश्किलों को बेहद आसान करने में सहायता करता है, जिनमें एक experienced person को भी घंटों की मेहनत लग जाती है। तो देखा जाए तो यह एक वरदान से कम नहीं है।

Smart Marketing में भी AI एक अहम भूमिका निभाता है। फिर चाहे वो Ads के लिए campaign setup करना हो या Market analyse करना — AI सभी कार्यों में Digital Marketers की पूरी सहायता करता है।

जिस काम में एक Digital Marketer को 3-4 महीने लगते थे, AI की मदद से वही काम 10-15 दिनों में complete कर सकते हैं।

और इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि अगर आप अपने काम को जो 3 महीने में होने वाला था वही 10 दिन में कर रहे हो, तो आपकी जो growth 10 साल में होने वाली थी, वो अगले 2-3 साल में होने की पूरी संभावना होगी।

तो बात सीधी है — AI का Digital Marketing में Bright Future है, जो इसको अपने काम में सही तरीके से लेगा, उसको successful होने से कोई नहीं रोक सकता।

Digital Marketing में AI का Role क्या है?

AI Digital Marketing का एक अभिन्न अंग बनता जा रहा है, जो हर field में तेज़ी से अपनाया जा रहा है। इससे employees की efficiency बहुत बढ़ चुकी है।

AI in Digital Marketing सभी में सहायक है, फिर चाहे वो हो:

  • Graphics Designing
  • SEO
  • Content Writing
  • Video Editing
  • SMO (Social Media Optimization)
  • Social Media Management

मैंने अपने workplace पर लोगों को यह तक कहते सुना है कि "जब AI बंद हो जाएगा तब मेरी job चली जाएगी" — क्योंकि उनके workload को कम करके काम को on-time खत्म करने में AI बेहद कारीगर है।

जो काम पहले 3-4 महीने लगते थे, आज वो 1 हफ्ते-15 दिन में AI की मदद से efficiency के साथ हो रहे हैं। यह एक परम सत्य है कि आप अपने काम में जितनी जल्दी और efficiency लाएंगे, उतने ही ज़्यादा successful बन पाएंगे।

AI for Marketers — क्यों ज़रूरी है?

AI marketer को blank point से great idea तक ले जाने का रास्ता बताने में बहुत मदद करता है। लेकिन आप AI पर पूरी तरह से depend नहीं हो सकते — क्योंकि अभी तक AI में वो human touch वाला feel नहीं आया है जो reader को trust gain करने में मदद कर सके।

तो बात सीधी है — AI marketer के समय को save करने में सहायक है, लेकिन काम आपको ही करना होगा। AI से तो आप 5 minutes में prompt देकर output ले लेंगे, लेकिन AI ने as a Digital Marketer अपने जीवन के 7 साल नहीं दिए हैं जो आपको deep insights दे सके।

AI आपको बता सकता है कि कैसे करना है, लेकिन करना आपको ही है।

AI की मदद से जो Digital Marketing में research की ज़रूरत होती है, वो कुछ ही prompts देने से मिल जाती है। यह आपके काम को काफी कम करता है।

Real Example: मुझे एक freelancing काम मिला था जिसमें UK, US और other foreign countries के users का behaviour analyze करके campaign बनाना था। मैं तो कभी इन जगहों पर गया नहीं — तो AI से मैंने मदद ली। वहाँ के users behaviour और उनकी needs समझने के लिए। AI ने मुझे detail में data दिया, जिससे client का profit बना और अब वो मेरा permanent client है।

AI के 4 Real Use Cases

1Customer Behavior समझना (Real-time)

मान लो मुझे एक product launch के लिए consumer behavior समझना है। मैं India में बैठा हूँ, और मुझे UK, US या foreign country के users का behavior और interests के बारे में जानकारी चाहिए। AI के through मैं अपने काम की research और analysis आसानी से कर सकता हूँ।

2Personalized Ad Campaigns बनाना

अगर आपका product youth-centric है और आप उसे aged person को दिखाएंगे तो business कहाँ से आएगा? जैसे — अगर आपको Digital Marketer का interview देने जाना है, तो आप उसमें Data Analyst का resume लेकर नहीं जा सकते। इसलिए Personalized ad campaigns बनाना ज़रूरी है। तभी मेरा ads का campaign standout perform करेगा।

3Data-driven Decisions लेना

अगर आप एक Digital Marketer हो, तो data की कोई कमी नहीं होगी। बिना data collect किए marketing strategy बनाना — यह तो आँखों पर पट्टी बाँध कर driving करने जैसा है। AI की मदद से data के insights निकालने में जो लोगों को पहले 2-3 दिन लगते थे, आज वो सिर्फ prompt लिखकर तुरंत data-driven decisions ले रहे हैं।

4Time और Effort दोनों बचाओ

जो calculations आपको करने में बहुत समय लगता था — जैसे website का CTR, Ads का CPC, assumption-based calculations — आज आप वही सब बस एक prompt के सही तरीके से लिख कर तुरंत कर सकते हैं। AI से time बच रहा है, जिसे हम और जगह लगाकर better output generate कर सकते हैं और बाकी सभी से एक कदम आगे निकल सकते हैं।

Top 5 AI Tools for SEO — Ranking Boost करने के लिए

इसे बताने से पहले मैं आपको as 7+ years of experience in Digital Marketing यह बताना चाहूँगा कि आपको AI पर 100% depend नहीं होना है। क्योंकि AI आपको वो नहीं दे सकता जो एक human brain दे सकता है।

Digital Marketing is a logical thing, does not overcome by any AI till now — लेकिन AI आपकी मदद ज़रूर कर सकता है।

ये कुछ tools हैं जिन्हें मैंने personally use किया है:

1Surfer SEO — Content Optimization

आप Surfer का इस्तेमाल idea लेने के लिए कर सकते हैं। मैंने personally काफी use किया है। लेकिन यह मुझे idea तो दे सकता है, मगर इससे generate किया हुआ content use नहीं कर सकता — क्योंकि उसमें वो human touch नहीं था जो viewer को engage रखे।

आप इसे idea generation के लिए use कर सकते हैं।

2Frase — AI Content Generation

यह AI tool भी Surfer की तरह ही है। ज़्यादा useful नहीं है।

3MarketMuse — Competitive SEO Analysis

इस tool को भी आप idea generation के लिए use कर सकते हैं, लेकिन यह ज़्यादा reliable नहीं है। मेरा personally suggestion इसे use न करने का है — यह tool long term में आपकी site को harm कर सकता है।

4Semrush + AI Assistant — Smart Keyword Planning

Semrush अपने आप में बहुत powerful tool है। इससे आप website audit, traffic analyze, keyword gap, competitor analysis — यह सब Semrush on-the-go link copy-paste करने से ही निकाल देता है, बिना Search Console के। मैं खुद भी Semrush का बहुत use करता हूँ।

5ChatGPT — Meta Title & Description

कई बार जब हम website का meta title और description लिखने में असमर्थ हो जाते हैं under the limit of words and characters, तब ChatGPT से हम idea ले सकते हैं — 60 words के अंदर title और 180 characters के अंदर description कैसे लिखें।

मुझे light की ज़रूरत है, तो मैं खुद light नहीं बनाने लगूँगा। Sir Thomas Edison ने तो bulb बना दिया है, तो अब मैं उसकी light की मदद से बेहतर innovation करूँगा।

Traditional SEO vs AI-powered SEO

Traditional SEO आजसे करीब 2-2.5 साल पहले इसका दबाके बोलबाला था। लेकिन आज की date में — as an experienced Digital Marketer — अब इसका उतना craze नहीं रहा।

मैं यह नहीं कह रहा कि SEO खत्म हो गया है। SEO अब evolve हो रहा है समय के साथ-साथ, जिसमें AI-powered tools भी SEO को improve करने में अपना योगदान दे रहे हैं।

यह एक परम सत्य है — या तो आप समय के साथ हो जाओ या बर्बाद हो जाओ। और SEO तब तक खत्म नहीं हो सकता जब तक demand and consumption of any kind of product, service or anything that a human wants to explore exists।

Traditional SEO एक time-consuming process था — research में, competitor analysis में काफी time चला जाता था।

AI-powered SEO की मदद से वही 10 दिन का काम मात्र कुछ ही घंटों में हो सकता है।

अगर आप traditional SEO पर ही stick रहना चाहते हो, तो लगभग साल-डेढ़ साल में आप Digital Marketing के competition से बाहर हो जाएंगे।

तो बात अब यह आ रही है — या तो आप नई Technology को सीखकर कल से बेहतर हो जाओ, या अतीत में सिमट कर रह जाओ। जिसे success की भूख होगी, वो हमेशा नई Technology को अपनाने में संकोच नहीं करेगा।

यहाँ मुझे एक deep meaning वाली line याद आ रही है जो मेरे Sir अक्सर कहा करते थे:

"Corporate world में चलता रहेगा — उसको कोई फरक नहीं पड़ता कि कितनों की नौकरी छूट जाए।"

तो इसी note पर यह blog समाप्त होता है। पढ़ने के लिए शुक्रिया। अगर आपको इसमें से कुछ informative लगा हो, तो मेरा यह blog लिखने का मकसद सफल हो गया है।

Shanu Quraishi

Shanu Quraishi

Founder · Search Extension

Delhi-based Digital Marketing trainer with 7+ years of experience and 500+ students trained. Founded Search Extension agency in 2023.