डिजिटल मार्केटिंग का मतलब है किसी प्रोडक्ट या सर्विसेज़ को इंटरनेट जैसे डिजिटल प्लेटफार्म — सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, वेबसाइट आदि के ज़रिए प्रमोट करना, ताकि लोगों को उस चीज़ के बारे में पता लग सके और वह उसे समझ पाएं।

पहले मार्केटिंग अखबार से होती थी, लोग बैनर लगा देते थे, रेडियो से होती थी — लेकिन अब जमाना बदल गया है। लोग ऑनलाइन हैं, तो मार्केटिंग भी ऑनलाइन होनी चाहिए। इसके लिए डिग्री ज़रूरी नहीं है; असली चीज़ है कि आपको स्किल और नॉलेज होनी चाहिए। आपको काम करना आना चाहिए।

अगर आपको डिजिटल मार्केटिंग अच्छे से आती है, तो बिना डिग्री के भी आप अच्छा करियर बना सकते हो। कंपनियों को काम करने वाले लोग चाहिए, सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं।

अगर आप भी इस फील्ड में करियर शुरू करना चाहते हैं और दिल्ली में एक प्रैक्टिकल व इंडस्ट्री-फोकस्ड कोर्स की तलाश कर रहे हैं, तो Best Digital Marketing Course in Delhi आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कोर्स न केवल आपको ज़रूरी स्किल्स सिखाता है, बल्कि रियल वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट बेस्ड ट्रेनिंग भी देता है।

Digital Marketing क्या है?

डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा फील्ड है जहाँ Skill, Knowledge और Result की सबसे ज़्यादा वैल्यू है, ना कि सिर्फ डिग्री की। आपको लगता है कि बिना डिग्री के आप कुछ नहीं कर सकते — तो यह सोच सबसे पहले बदलनी पड़ेगी।

मैंने खुद देखा है कि कई कंपनियों को केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल चाहिए होती है — किसी ने यह नहीं कहा कि पहले अपनी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री लाओ तभी जॉब मिलेगी।

आज लोग मोबाइल पर आ चुके हैं — इंस्टाग्राम चलाते हैं, यूट्यूब देखते हैं, गूगल करते हैं और शॉपिफाई पर खरीदारी करते हैं। यही आज का मार्केट है, तो आपको वहीं जाना है जहाँ आपके ग्राहक हैं।

Degree के बिना शुरुआत कैसे करें

डिजिटल मार्केटिंग में शुरुआत करने के लिए ये 5 बातें समझ लो:

1

Basic Understanding होनी चाहिए

बेसिक समझनी चाहिए कि किसी प्रोडक्ट या सर्विसेज़ को किस तरह लोगों के सामने पेश करना है ताकि वह उसे खरीदें। इसमें आपको आपकी खुद की इंटेलीजेंस लगानी होगी।

2

Skills Develop करो

SEO, Content Marketing, Email Marketing, Paid Ads, Social Media Marketing — यह सब चीज़ें आपको बहुत अच्छे से आनी चाहिए।

3

सिर्फ Certificate नहीं, Practical चीज़ें भी

खुद की वेबसाइट, ब्लॉग, Instagram Page बनाओ। क्लाइंट का काम करके दो, जिससे आपकी प्रैक्टिकल चीज़ें और एनहांस होंगी।

4

जवाब देने लायक बनो

अगर इंटरव्यू में आपसे टेक्निकल सवाल पूछे जाएं तो आपको सही जवाब देने हैं। सिर्फ गूगल का सर्टिफिकेट दिखाने से कुछ नहीं होगा।

5

Solution देना सीखो

अगर आप किसी ब्रांड या बिज़नेस की प्रॉब्लम समझ कर उसका डिजिटल सॉल्यूशन दे सकते हो, तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

इसलिए डिग्री नहीं है तो डरने की ज़रूरत बिल्कुल नहीं है। बस डिजिटल मार्केटिंग के 3 हथियार याद रखो:

  1. स्किल
  2. स्ट्रेटजी
  3. एक्शन

5 कौशल जो आपको कुशल Digital Marketer बनाते हैं

SEO — Search Engine Optimization

एक ऐसी स्किल है जो आपको सिखाती है कि वेबसाइट को गूगल में रैंक कराकर सबसे टॉप पर कैसे लाया जाए।

Content Marketing

कंटेंट मार्केटिंग में आपको यह सीखना होगा कि हम ऐसा क्या लिखें कि लोग हमसे जुड़ें, समझें और हमारे सामान को खरीदें।

Social Media Marketing (SMM)

Instagram, Facebook, LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर engagement बढ़ाना, ऑडियंस को जोड़ना और बिक्री बढ़ाने में मदद करती है।

Pay-Per-Click (PPC) Advertising

Google Ads या Facebook Ads जैसे प्लेटफॉर्म पर paid campaigns चलाने की स्किल।

Email Marketing

अपनी ऑडियंस के साथ रिलेशनशिप अच्छे बनाकर रखना ताकि वह आगे भी हमारे साथ कनेक्ट रहें।

क्या Degree का कोई Use नहीं है?

ज़रूरी तो नहीं है ऐसा, लेकिन हाँ — आप इसको एक बाधा (barrier) की तरह भी नहीं समझ सकते।

डिग्री आपको clarity देती है। लेकिन अगर आपके पास skills हैं, तो इस इंडस्ट्री में आपको आने से कोई भी नहीं रोक सकता।

Digital Marketing सीखने के लिए 3 ज़रूरी Tools

1YouTube

शुरुआत में कोई आपको पैसे भी नहीं देगा, कोई क्लाइंट लाकर नहीं देगा, कोई समझाएगा नहीं। अगर आपको फ्री में सीखना है तो सबसे पहले YouTube पे जाओ — हिंदी या इंग्लिश में जैसे भी आपकी लैंग्वेज है।

SEO, Ads, Canva, Email marketing, ChatGPT — सब मिलेगा। बस रोज़ की एक या दो घंटे देने हैं। जब चीज़ें फ्री में सीखने को मिल रही हैं, तो लाखों रुपए के कोर्स क्यों करें?

2ChatGPT

ChatGPT आज के टाइम में सिर्फ AI का रूप नहीं निभा रहा — वह हम सब का एक पार्टनर बनकर साथ निभा रहा है। अगर आप बोलो कि "मुझे email से रिलेटेड कोई चीज़ समझनी है" या "मुझे कोई strategy बनानी है" या "मुझे अपना resume बनाना है" — तो वह सारी चीज़ें करके देगा।

आपको सिर्फ सही सवाल पूछना है। और वह इतनी क्लैरिटी के साथ देगा जो कई बार बड़े-से-बड़े टीचर भी नहीं बता पाते।

3Canva

ऐसा ज़रूरी नहीं कि ग्राफिक डिज़ाइनिंग सिर्फ Digital Marketers ही कर सकते हैं। Canva से कोई भी प्रोफेशनल डिज़ाइन बना सकता है — Reels के thumbnails, Insta posts, PDFs, Resume। हर एक दिन नया डिज़ाइन बना सकते हो।

कोई आपसे नहीं पूछेगा कि "आपको फोटोशॉप आता है क्या?" — सिर्फ आपका काम देखा जाएगा।

Freelancing कैसे शुरू करें?

देखो, एक सच्चाई हमेशा अपने दिमाग में लेकर चलना — शुरुआत में तुम्हें कोई बड़ी जॉब नहीं मिलेगी, कोई ज़्यादा सैलरी नहीं देगा।

तुम्हारे पास डिग्री हो या ना — उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्लाइंट को रिज़ल्ट चाहिए, डिग्री नहीं। इसलिए सबसे पहले छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर काम करना होगा।

शुरुआत में चाहे काम फ्री ही हो जाए, या ₹200-500 में हो — बस काम करो, सीखो और लोगों को दिखाओ ताकि वह तुम्हें जानें और आगे लोगों को बताएं।

1

अपने जान-पहचान वालों से शुरू करो

किसी टेलर वाले से, किसी की दुकान है — किसी से भी बोल सकते हो कि "मैं डिजिटल मार्केटिंग कर रहा/रही हूँ, मुझे प्रैक्टिस करनी है। क्या मैं आपके बिज़नेस के लिए कुछ पोस्ट बना सकता/सकती हूँ?"

2

Instagram या WhatsApp पर sample दिखाओ

Canva से design बनाकर अपनी story में लगाओ ताकि लोग तुम्हें पहचानें।

3

शुरुआत में फ्री या कम पैसों में करो

दो-तीन क्लाइंट्स के लिए free या low-cost काम करो। तभी वो लोग तुम्हें आगे suggest करेंगे।

Digital Marketing में Job पाने के Tips

Resume कैसे तैयार करें — Step by Step

हेडलाइन इतनी अच्छी होनी चाहिए कि HR देखते ही समझ जाए कि तुम क्या करते हो और तुम्हारे पास क्या skills हैं।

Resume में ज़रूरी चीज़ें:

  • नाम, Email, फोन नंबर
  • LinkedIn प्रोफाइल लिंक
  • Portfolio Link
  • Top Skills: SEO, Social Media Marketing, Canva Designing, Google Ads (basic), Content Writing, Keyword Research, Hashtag Strategy, Instagram Growth Strategy
  • Work/Project Experience
  • Education

Tips: 1 पेज का resume रखो (freshers के लिए) · Professional font use करो (Calibri, Arial) · PDF में save करो।

Interview से पहले की तैयारी

  1. Resume अच्छे से पढ़ लो — जो लिखा है वो explain कर सको
  2. Company की जानकारी लो — क्या करती है, founder कौन है
  3. इंटरव्यू की तैयारी — common questions और tools पर practice
सबसे ज़रूरी बात — जो आता है सिर्फ वही लिखें। झूठी जानकारी से बचें।
Shanu Quraishi

Shanu Quraishi

Founder · Search Extension

Delhi-based Digital Marketing trainer with 7+ years of experience and 500+ students trained. Founded Search Extension agency in 2023. Featured on Apple Podcasts & Spotify.