आज की job market में सिर्फ़ apply करते रहने से काम नहीं चलता। 70% से ज़्यादा jobs कभी online publish ही नहीं होतीं — यानी जो सबसे अच्छे मौके हैं, उन तक आप apply करके पहुँच ही नहीं सकते।

यह guide बताती है कि खुद को इस तरह visible कैसे बनाया जाए कि companies आपको ढूँढें — अपनी positioning, LinkedIn, portfolio, case studies और content, step by step।

आज जिस area की बात हम करने वाले हैं, उस पर generally कोई बात करता नहीं है, या करते हुए लोग झिझकते हैं। उसके पीछे reasons बहुत obvious हैं।

यह एक personal branding guide है for job seekers, लेकिन उससे भी ऊपर कुछ चीज़ें हैं जिन्हें समझने की ज़रूरत है। और यह हर segment के person के लिए applicable है — beginner हों, international jobs के लिए apply करना चाहते हों, या career के बीच में हों। सभी के लिए।

Digital marketing में मेरा अच्छा-ख़ासा experience है, इसलिए मैं आपको इन चीज़ों के बारे में बता सकता हूँ।

Job का असली मतलब क्या है?

सबसे पहले “job seekers” का मतलब ही बहुत से लोग misunderstood करते हैं। उन्हें लगता है कि interview देकर किसी company में जाकर बैठकर वहाँ काम करना ही हमेशा job होती है।

जबकि job का मतलब है कि कोई targeted list of tasks है, जिसे एक given time में complete करना है। That is also a job. That is the real meaning of job.

यह definition पूरी guide की नींव है। क्योंकि अगर job का मतलब tasks का एक set है, तो freelancing भी job है, project work भी job है, और किसी के लिए एक बार किया गया काम भी job है। आगे portfolio और case study वाली बात इसी पर टिकी हुई है।

खुद की Marketing कैसे करें

अब फ़र्ज़ कीजिए, थोड़ी देर के लिए मान लीजिए कि आपको एक e-commerce store शुरू करना है। ऐसे point पर आप किसे approach करेंगे? जो literally e-commerce से related experience रखता है, या फिर जो explore करना चाहता है कि e-commerce क्या होता है?

मैं जानता हूँ आपका answer होगा — simple सी बात है, जो व्यक्ति experience रखता है, मैं उसे approach करूँगा।

लेकिन मान लीजिए वो व्यक्ति मैं ही हूँ। मान लीजिए e-commerce में मेरे पास अच्छा experience है। अगर मैं अपने आप को openly market नहीं करूँगा, ये बताऊँगा नहीं कि मुझे e-commerce का कितना deep experience है, तो कोई मुझसे connect क्यों करेगा?

Experience जो दिखता नहीं, वो market के लिए exist ही नहीं करता। यही इस पूरी guide की सबसे ज़रूरी बात है।

Job Apply करने का तरीका अब क्यों काम नहीं करता

Job market drastically change हो रहा है।

एक समय था — सन 2016, 2017, 2018। Even मैं भी उस समय इस particular system का part रहा हूँ। किसी decent institute से जाओ, एक decent-सा course कर लो, एक ठीक-ठाक resume बनाओ, jobs के लिए apply करो। एक point आएगा जहाँ से किसी न किसी की call आएगी। फिर probably in-person office interview दो, और पाँच-सात जगह interview देने के बाद किसी न किसी एक जगह job लग जाएगी।

ऐसा नहीं है कि आज इस तरीके के format पर काम नहीं होता। Of course होता है। आज भी बहुत सी companies हैं जो इसी approach को इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन अगर आपको वास्तव में career build करना है, तो आपको वो path follow करना पड़ेगा जो आज की requirements के हिसाब से ज़रूरी है। आज की requirement ये हो सकती है कि आप AI सीखें। आज की requirement ये हो सकती है कि आप LinkedIn पर किसी को in-person approach करें। आज की requirement, मैं यक़ीन के साथ कह सकता हूँ, वो नहीं है जो आज से 10 साल पहले थी। AI ने आकर बहुत हद तक चीज़ों को change किया है।

बहुत specific तरीके से कहूँ तो — पहले लोग jobs के लिए apply करते थे। आज की date में आपको jobs को attract करना पड़ेगा।

और जो पुराना method था, resume sending वाला, वो अब धीरे-धीरे fail हो रहा है। सच बताऊँ तो अभी तो referrals तक कई situations में काम नहीं आते। क्योंकि कोई भी company आपको सिर्फ़ इसलिए पैसा नहीं दे रही कि आप किसी के जानने वाले हैं। वो आपको पैसा इसलिए देना चाहती है क्योंकि आप उसकी specific problem को solve करते हैं।

Hidden Job Market क्या है?

ये चीज़ समझने की ज़रूरत है, क्योंकि ये बहुत important है। मैं आपको सच बता रहा हूँ।

आज भी 70% से ज़्यादा jobs कभी भी online platforms पर publish नहीं की जातीं।

मुझे ख़ुद काफ़ी बड़ी companies से personally emails आती हैं। मैंने उनके portal पर जाकर कभी apply नहीं किया था।

क्योंकि जो लोग actual में talent को acquire करना चाहते हैं — they will find you, you will not.

अब सवाल ये है कि अगर कोई company आपको ढूँढना चाहे, तो वो आपको ढूँढेगी कैसे? आपको उतनी visibility create करनी पड़ेगी, अपना काम दिखाना पड़ेगा और एक strong portfolio build करना पड़ेगा। तभी ये possible होगा कि वो आपको notice करें।

और सबसे शुरुआत का phase यही है — आपको अपनी core foundation और positioning पर काम करना पड़ता है।

Unique Value Proposition कैसे बनाएँ

मान लीजिए एक room है और वहाँ Photoshop या digital marketing का interview चल रहा है। आप यक़ीन करें, वहाँ जितने भी लोग interview देने आए हैं, लगभग सभी digital marketers हैं।

  • बहुत से ऐसे हैं जो आपसे ज़्यादा experience रखते हैं।
  • बहुत से ऐसे हैं जो आपसे कम salary पर काम करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
  • बहुत से ऐसे हैं जिनका office उनके घर के बहुत पास है।
  • किसी की financial need आपसे ज़्यादा है, किसी की कम।

मतलब people are willing to work with different kinds of advantages. आपको इन सभी factors के बीच खुद को effectively present करना है।

अगर आपकी unique value proposition नहीं है, अगर आप ये justify नहीं कर पाते कि how you are really worthy — तो आप ये कैसे expect कर सकते हैं कि वो company आपको hire करेगी? ख़ासकर उस room में जहाँ हर व्यक्ति आपके जैसी ही profile लेकर बैठा है, और कई लोग आपसे बेहतर experience लेकर भी बैठे हो सकते हैं।

तो सबसे पहला सवाल यही है — आपको ही क्यों choose किया जाए?

इसके साथ एक और चीज़ समझनी पड़ेगी: market में आपके profile की actual demand क्या है? फ़र्ज़ कीजिए आप marine engineer बन गए। Of course, ये एक prestigious और amazing profession है। लेकिन market में ऐसी jobs की संख्या कितनी है? Opportunities कितनी हैं?

अच्छा होना और ज़रूरत का होना — दोनों अलग बातें हैं। आपको market को भी समझना पड़ेगा।

T-Shaped Skills क्या होती हैं?

Professionally खुद को grow करने का एक तरीका है — T-shape में grow करना।

मान लेते हैं digital marketing में 10 अलग-अलग तरह की skills होती हैं। WhatsApp marketing है, email marketing है, Instagram Ads है, Instagram marketing है, Search Engine Optimization है, Google Ads है। There are various things.

लेकिन आपकी expertise किसमें है?

एक साथ आप हर चीज़ में expert नहीं हो सकते। आपको किसी न किसी एक area में strong expertise develop करनी पड़ेगी। तो आपकी speciality क्या है? आपकी skill की speciality क्या है? ये आपको समझना पड़ेगा।

अपनी Target Audience कैसे चुनें

मान लीजिए आपने अपनी USP clear कर ली, positioning clear कर ली, और T-shape में grow भी कर गए। एक या दो skills पर बहुत अच्छी पकड़ बना ली।

लेकिन अब सवाल है — इसे दिखाना किसे है? Who is your real targeted buyer?

आप अपनी skills और capabilities हर किसी को तो नहीं दिखाएँगे। आपको किसी ऐसे real person या organization तक पहुँचना पड़ेगा, जिसे literally आपकी services की ज़रूरत है।

अगर marketing का एक simple सा rule है, तो वो यही है कि you need to sell the right thing in front of the right audience. अगर आप audience ही ग़लत choose कर लेंगे, तो आप कभी effectively sell नहीं कर पाएँगे — ना ख़ुद को, ना अपने product को।

Interview में खुद को कैसे Present करें

Interview crack करना भी एक तरह से अपनी value को effectively present करना ही है।

मैं तुम्हें सच बता रहा हूँ — अगर तुम किसी तरीके से बस इतना clearly prove कर दो:

I help these kinds of people using these specific skills, and this is the outcome I deliver

तो यक़ीन मानो, 50% problem और conversation की direction वहीं से काफ़ी हद तक clear हो जाने वाली है।

थोड़ी देर के लिए ये समझकर देखिए। फ़र्ज़ कीजिए आप एक business owner हैं और किसी को job पर रखना चाहते हैं। वहाँ 10 candidates बैठे हैं, और उनमें से कोई एक व्यक्ति आता है और वही specific बात बोलता है जो आप actual में उस व्यक्ति के अंदर ढूँढ रहे थे।

तो आप क्यों नहीं उस person में अपना interest दिखाएँगे? बहुत higher chances हैं कि उस point पर आप उसे ही hire करेंगे।

और इसका उल्टा भी मैंने बहुत देखा है। बहुत से candidates अपना career objective resume में लिखकर ले जाते हैं, लेकिन उन्हें ख़ुद उसका मतलब तक पता नहीं होता।

LinkedIn Profile कैसे Optimize करें

आपके पास एक बहुत valuable asset होता है, जिसे LinkedIn profile बोलते हैं। और LinkedIn professional network का हिस्सा है — तो उसे उसी हिसाब से use करना चाहिए।

  • Headline और Profile Photo — आपकी profile पर जो title या headline है, वो एकदम clear होना चाहिए। Hero image या profile picture professional होनी चाहिए। मैंने बहुत से लोगों को देखा है जो अपनी professional profile को भी उसी तरह बना रहे हैं जैसे कोई Instagram profile बनाता है। वो सारी चीज़ें यहाँ नहीं होनी चाहिए।
  • Open to Work — अगर आप open for work हैं, भले ही freelancing के लिए available हों, तो उसे profile पर clearly mention करें। अगर कोई व्यक्ति किसी particular skill की तलाश में है, तो हो सकता है वो आपकी profile देखकर आपको approach कर ले। यही वो mechanism है जिससे hidden job market आप तक पहुँचता है।
  • About Section — वहाँ अगर आपने properly optimized content लिखा है — सबसे पहले एक strong hook, उसके बाद आपकी backstory, और फिर कुछ ऐसे data points या metrics जो वास्तव में meaningful हों — तो सामने वाले पर काफ़ी अच्छा impression बनता है।
  • Posts और Activity — आपने कितने projects पर काम किया है? आपने actual में क्या results deliver किए हैं? आप LinkedIn पर कभी कुछ post करते भी हैं या नहीं? आप active हैं भी या नहीं?

Reference के लिए आप मेरी LinkedIn profile देख सकते हैं।

इन सारी चीज़ों से एक natural online presence बनती है, जो आपको job पाने में या कोई नया project हासिल करने में काफ़ी help करती है।

Personal Website क्यों ज़रूरी है

अगर थोड़े से resources का इंतज़ाम हो जाए और आप अपनी seriousness को थोड़ा और enhance कर सकें, तो मेरा all-time best solution यही है कि अपनी एक personal website ज़रूर बनाइए।

उसे online लाइए, उस पर efforts डालिए, मेहनत कीजिए, उसका SEO कीजिए, उसकी marketing कीजिए। अपना Instagram use कीजिए।

अपने पूरे digital ecosystem को — Instagram से LinkedIn और LinkedIn से website तक — एकदम sync में रखिए। मैं तो even suggest करता हूँ कि आप Facebook को भी इस ecosystem का part रखें।

और फिर आप देखिए कि market से job या work मिलने की possibilities कैसे बढ़ती हैं।

Portfolio कैसे बनाएँ बिना Experience के

Portfolio build करने के लिए आपको उस level के projects पर काम करना है।

  • कभी paid काम कीजिए।
  • कभी किसी के लिए review या testimonial के बदले में काम कर लीजिए।
  • कभी किसी के लिए free में भी कर दीजिए।

Ultimately आपको experience gain हो रहा है, आपके पास projects की list बढ़ रही है।

और ये भी समझिए कि end of the day आपको एक case study मिल रही है — जिसे आप अपनी website पर publish कर सकते हैं, और अपने LinkedIn profile पर भी।

Hi, I have done this, this and this for this particular brand. This was the problem they were facing, and this is how I solved it.

अब इसके उलट सोचिए। आपने कोई case study publish नहीं की, आपका कोई content online नहीं है, आपकी कोई online presence नहीं है। ऐसे में आप expect कर रहे हैं कि लोग आपको approach कर लें, लोग आपको job दे दें।

कैसे दे देंगे?

Content Creation क्यों ज़रूरी है

आपको content creation पर ध्यान देना ही पड़ेगा। इसके अलावा कोई आसान रास्ता नहीं है।

अगर आप camera shy हैं — मैंने अपने career में बहुत से ऐसे लोगों को देखा है। They used to hate the camera, लेकिन आज वो मजबूरी में नहीं, बल्कि ज़रूरत को समझकर reels बना रहे हैं। क्योंकि उन्हें ये समझ में आ चुका है कि इसके अलावा उनके लिए कोई effective रास्ता नहीं है।

मुझे भी कभी content लिखना पसंद नहीं था। कौन पसंद करेगा दिन-दिन भर laptop के सामने बैठकर content लिखना?

लेकिन content creation is the journey to become the best.

आपको करना ही पड़ेगा। आपकी पसंद या नापसंद से फ़र्क नहीं पड़ता। आपको content create करना पड़ेगा, LinkedIn पर जाकर post करना पड़ेगा, अपना enthusiasm दिखाना पड़ेगा, website develop करनी पड़ेगी।

400 कदम चलने पड़ेंगे

आपको चार नहीं, शायद 400 कदम आगे बढ़कर जाना पड़ेगा। तभी possibly chances हैं कि लोग आपको seriously लें और कहें कि हाँ, इस व्यक्ति को job दे सकते हैं।

आपने practically कुछ किया नहीं है और आपकी expectations लाखों वाली हैं — कि आपको सीधे Google में job मिल जाए।

ऐसे कैसे मिल जाएगी?

थोड़ी practical approach भी रखनी पड़ेगी।

Shanu Quraishi

Shanu Quraishi

Founder · Search Extension

Delhi-based Digital Marketing trainer with 7+ years of experience and 500+ students trained. Founded Search Extension agency in 2023.