Meta Ads शुरू करने के लिए सिर्फ़ पैसा नहीं, strategy भी चाहिए। एक छोटे business के लिए ₹300–500 per day से काम चल सकता है, लेकिन पहले एक-दो महीने ad account को data सीखने और warm up होने में लगते हैं — और इस process को skip नहीं किया जा सकता।
Beginner को Meta Ads के लिए कितना Budget चाहिए?
देखिए, आप budget के ऊपर बहुत ज़्यादा focus कर रहे हैं। आपको ये समझने की ज़रूरत है कि Meta Ads चलाने के लिए सिर्फ़ पैसा मायने नहीं रखता — पैसे के साथ-साथ आपको strategy भी चाहिए। क्यों? क्योंकि ये एक नया business है, इसकी nurturing आज से शुरू होगी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि ₹5,000–₹10,000 लगाकर business बना लेंगे, तो नहीं बनेगा, क्योंकि Meta में बहुत सी ऐसी चीज़ें होती हैं जिनका आपको ध्यान रखना पड़ता है — strategy के point of view से भी और data के point of view से भी।
और सच बताऊँ तो ₹200–₹300 per day का budget भी कभी-कभी एक छोटे business owner के लिए काफ़ी होता है। ₹300 per day का मतलब है महीने के क़रीब ₹9,000, और GST मिलाकर ये लगभग ₹10,000 बनता है — और एक छोटे business owner के लिए हर महीने ₹10,000 afford करना बहुत tough है। लेकिन हाँ, ₹300 से ₹500 per day के बीच में काम चल सकता है, और ये एक अच्छा amount होता है।
लेकिन पहले महीने में बहुत अच्छे results expect करना ग़लत है। क्यों? क्योंकि Meta का जो ad account होता है, उसे data learn करने में और warm up होने में एक-दो महीने लगते हैं। शुरुआत में अगर budget थोड़ा बढ़ा दें, testing ज़्यादा कर लें और Meta के पास data ज़्यादा gather हो जाए, तो आपका account सही से warm up हो जाता है। फिर आपको सही तरीक़े से sales या leads आने लगती हैं और आप quality leads की तरफ़ move कर पाते हैं। ये एक process है — और process को आप skip नहीं कर सकते।
Andromeda Update के बाद कौन सा Campaign Structure काम करता है?
Andromeda, Meta का नया ad system है जो तय करता है कि आपका कौन सा ad किस इंसान को दिखेगा। पहले ऐसा था कि targeting बहुत ज़्यादा focused होती थी, और creative पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था। Andromeda update के बाद आपको दो चीज़ों का ध्यान रखना है।
पहला: creative पर बहुत ध्यान दीजिए। अब Meta आपकी reel उन लोगों तक पहुँचाता है जिनके आगे वो बेहतर perform करती है — ज़रूरी नहीं कि वो आपकी targeting के साथ align होकर ही चले। आपके creative में क्या दिख रहा है, video में आप क्या बोल रहे हैं, आपका ad किस बारे में है — यही मायने रखता है। अगर किसी वजह से आपने audience ग़लत भी डाल दी या ग़लत target कर दिया, तब भी ad सही audience के पास ही जाएगा।
दूसरा: Andromeda कहीं न कहीं Google Ads के Performance Max campaign जैसा है। Performance Max, Google का वो campaign है जो एक साथ Search, YouTube, Display जैसी कई जगह चलता है। Google हर user की journey जानता है — कब किसे कौन सा ad दिखाना है और उसके हिसाब से उससे lead लेनी है।
इसी तरह Andromeda में आप एक campaign बनाइए, उसके अंदर multiple ad sets बनाइए, फिर जितने ads बनाने हों बनाइए, ताकि वो user की journey के अलग-अलग level पर उसे touch करें। फिर Meta ad sets और ads के हिसाब से decide करेगा कि किसे कब कौन सा ad दिखाना है, ताकि ज़्यादा conversions मिलें। यही है Andromeda update — इसका मतलब ये नहीं कि अब सब कुछ आँख बंद करके algorithm पर छोड़ देना है।
ABO vs CBO — Testing के लिए कौन सा सही है?
पहले दोनों शब्द आसान भाषा में समझ लीजिए:
- ABO (Ad Set Budget Optimization) — budget हर ad set पर अलग-अलग लगता है। आप तय करते हैं कि किस ad set को कितना पैसा मिलेगा।
- CBO (Campaign Budget Optimization) — पूरे campaign का एक ही budget होता है, और Meta ख़ुद तय करता है कि किस ad set को कितना पैसा देना है। Ads Manager में अब इसे Advantage+ campaign budget कहते हैं।
अब CBO में क्या होता है? आपने एक campaign बनाया, उसमें दो या तीन ad sets बनाए, उनके अंदर ads बनाए। Meta अपने हिसाब से budget बाँटता है — जो winning में है उसे और ज़्यादा budget देता है, और जो अच्छा perform नहीं कर रहा, वहाँ से budget कम कर देता है।
इसे थोड़ा गहराई से समझेंगे, तो दिक़्क़त दिखेगी। Of course, Meta के पास data है, वो algorithm पर काम कर रहा है — लेकिन आपके दूसरे creative को equal chance ही नहीं मिला। दूसरे media को, जैसे video या photo, मौक़ा ही नहीं मिला कि वो अपने results निकाल सके।
आपने उसे 2 दिन, 4 दिन, 5 दिन, 7 दिन चलाकर देखा ही नहीं, और उस ad set का budget automatic कम हो गया। तो आप कैसे judge करेंगे कि वो best performing था या worst performing? यहीं काम आता है ABO।
ABO की सबसे अच्छी बात ये है कि budget हर ad set के level पर set होता है। तो अगर आप 2 graphics या 2 videos test कर रहे हैं, तो दोनों को बराबर पैसा मिल रहा है। अब जो result आएगा, वो साफ़ होगा — तब समझ आएगा कि अच्छा कौन perform कर रहा है और बुरा कौन। ऐसा नहीं कि एक को ₹100 मिल रहे हैं और दूसरे को ₹500 — वहाँ comparison बिल्कुल ठीक नहीं था।
अगर आपको testing करनी है, तो हमेशा ABO पर जाइए, CBO पर नहीं।
नया Pixel कब सीखता है और Learning Phase से कैसे निकलें?
Pixel एक छोटा code है जो आपकी website पर लगता है और Meta को बताता है कि ad देखने के बाद लोगों ने क्या किया — page देखा, form भरा या कुछ ख़रीदा। इन actions को conversions कहते हैं।
एक fresh pixel को सीखने में या learning phase से निकलने में कितना time लगता है? देखिए, ये budget पर भी depend करता है।
आप हर महीने ₹5,000 का ad spend करके 10 महीने भी चलाते रहिए, कोई फ़ायदा नहीं होने वाला। आपको 1 साल लग जाएगा, शायद उससे भी ज़्यादा, क्योंकि pixel कभी सीख ही नहीं पाएगा — उतना data gather ही नहीं हो पाएगा।
आपको budget के साथ time को भी ध्यान में रखना चाहिए। सवाल ये नहीं कि कितना time लगेगा — आपको एक अच्छा budget रखना होगा, जैसे ₹1,000 या ₹2,000 per day, तब जाकर expect कीजिए कि pixel सीख पाएगा।
अगर आप सोचें कि ₹200 per day लगा दूँगा और pixel सीख लेगा — नहीं सीख पाएगा। उतना data बन ही नहीं पाएगा। Pixel तब सीखता है जब आप website पर visitors भेज रहे हैं और लोग purchase कर रहे हैं या lead form submit कर रहे हैं। अब ₹200 per day की visits में कितने lead form submit होंगे?
अगर एक महीने के अंदर 100 conversions नहीं आते — यानी 100 sales या 100 lead forms नहीं आ पाते — तो pixel आपका कभी सीख नहीं पाएगा।
रही बात ad के learning phase (वो शुरुआती दौर जब Meta आपके ad को अलग-अलग लोगों पर test करता है) से निकलने की, तो उसमें 5 से 7 दिन लगते हैं। और हाँ — एक बार campaign बना दिया, तो उसे थोड़ा चलने दीजिए। हर 2 minute में आकर उसमें change करने से कुछ नहीं बदलेगा, बल्कि आपके campaign की हालत और बदतर होती चली जाएगी।
Beginner Ads की Testing कैसे करें?
देखिए, testing करने के लिए आपको कुछ KPIs समझने पड़ेंगे — यानी वो numbers जिनसे पता चलता है कि ad काम कर रहा है या नहीं। जब आप ads की testing कर रहे हैं, तो ये देखिए:
- Engagement rate — आपका ad कितना engaging है, लोग उससे कितना interact कर रहे हैं।
- CTR (Click-Through Rate) — अगर आप video ad चला रहे हैं, तो ad देखने वालों में से कितने लोग click कर रहे हैं।
- Cost per lead — आपको एक lead कितने की पड़ रही है।
- Hook rate और hold rate — video की शुरुआत (hook) पर कितने लोग रुक रहे हैं, और आगे कितने लोग देखते रहते हैं (retention)।
ये सारी चीज़ें formulas और tools से निकलती हैं, और इन्हें रोज़ देखना पड़ता है। फिर end of the day जिस ad से सबसे ज़्यादा और सबसे अच्छे conversions आ रहे हैं, beginner होते हुए भी मैं उसी को चुनूँगा — कि ये मेरे लिए बढ़िया काम कर रहा है।
एक हफ़्ते बाद 0.9x ROAS — Campaign बंद करें या चलने दें?
ROAS (Return on Ad Spend) का मतलब है कि ad पर ख़र्च किए हर ₹1 पर कितने ₹ की sale आई। 0.9x ROAS यानी ₹1 लगाकर ₹0.90 की sale।
देखिए, 1 हफ़्ते में 0.9x ROAS आ गया, ये भी बड़ी बात है — क्योंकि campaign को चलते-चलते और data gather करते-करते 15–20 दिन तो लग ही जाते हैं।
ख़ासकर ROAS का ये सवाल तब आता है जब आपने e-commerce में अभी-अभी campaign शुरू किया है। आप expect कर रहे हैं कि हज़ारों रुपये की sales हो जाएँगी — नहीं होंगी, ये ग़लत expectation है। आप कितना भी बढ़िया brand चुन लीजिए, कितनी भी बढ़िया strategy बनाकर चले जाइए, market अभी आप पर trust नहीं करता।
आप 1 हफ़्ते में market से कैसे expect कर रहे हैं कि वो आप पर trust करके order भी place करने लगे? जब आप offline में भी कहीं exist नहीं करते, तो online के ऊपर इतना pressure नहीं डाल सकते। अभी तो आपका business खुला ही है — इसलिए मैं तो कहूँगा कि 0.9x ROAS पर भी मैं आपके लिए campaign चलने दूँगा।
Conclusion
पहला Meta Ads campaign चलाते वक़्त सिर्फ़ budget मत देखिए — strategy, creative और धैर्य तीनों चाहिए। ₹300–500 per day से शुरुआत हो सकती है, लेकिन pixel को सच में सीखने के लिए हर महीने क़रीब 100 conversions चाहिए, और account को warm up होने में एक-दो महीने लगते हैं। Testing हमेशा ABO पर कीजिए, CTR, cost per lead और hook rate जैसे numbers देखकर winner चुनिए, creative पर सबसे ज़्यादा मेहनत कीजिए, और campaign बनाने के बाद उसे बार-बार मत छेड़िए। पहले हफ़्ते का 0.9x ROAS हार नहीं है — market का trust बनने में time लगता है। अगर आप ख़ुद Meta Ads सीखना चाहते हैं, तो मेरा Meta Ads course देखिए, और अगर अपने business के लिए campaigns चलवाने हैं, तो मेरी Meta Ads service देखिए।